Powered By Blogger

Monday, 10 March 2014

प्रॉपर्टी की खरीदारी में महिलाओं की भगीदारी बढ़ती जा रही है

आजकल प्रॉपर्टी की खरीदारी में महिलाओं की भगीदारी बढ़ती जा रही है। और, हो भी क्यों न। बढ़िया निवेश के अलावा रियल एस्टेट एसेट खरीदना महिलाओं के लिए ज्यादा सस्ता भी है। मकान खरीदने के लिए महिलाओं को न सिर्फ सस्ता कर्ज मिलता है बल्कि स्टैम्प ड्यूटी में भी रियायत मिलती है।

सरकार और बैंक चाहते हैं कि प्रॉपर्टी खरीदारी में महिलाओं का हिस्सा बढ़े। इसलिए महिलाओं के लिए कई स्कीम है जिससे प्रॉपर्टी में खरीदना या निवेश सस्ता हो सकता है। अब देश के सबसे बडे बैंक, स्टेट बैंक को ही लें। दिसंबर से चल रहे एक स्कीम में एसबीआई महिलाओं को होम लोन 0.5 फीसदी कम ब्याज पर देता है।

महिलाओं को 25 लाख रुपये और ज्यादा के लोन 10.25 फीसदी ब्याज पर और 75 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज 10.10 फीसदी ब्याज पर मिलता है। महिला दिवस के अवसर पर हाउसिंग फाइनेंस कंपनी डीएचएफएल ने भी खास स्कीम लांच की है। 25 मार्च तक हर महिला लोन एप्लिकेंट को कंपनी कर्ज 0.25 फीसदी कम ब्याज पर देगी। साथ ही प्रोसेसिंग फीस पर भी 25 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। ये ज्वाइंट लोन पर भी लागू होगा जिसमें प्राइमरी एप्लिकेंट महिला है। टाटा कैपिटल और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस भी महिलाओं के लिए खास स्कीम लाएं थे जो अब खत्म हो गए हैं।

कई राज्य प्रॉपर्टी के खरीदारी पर लग रहे स्टैम्प ड्यूटी में रियायत देते हैं। जैसे नई दिल्ली में महिलाओं को 2 फीसदी की रियायत मिलती है। उन्हें सिर्फ 4 फीसदी ड्यूटी ही भरना पड़ता है। ये प्रॉपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड में बदलने पर भी लागू है। हालांकि, ज्वाइंट ओनरशिप में प्रॉपर्टी खरीदने पर 5 फीसदी स्टैम्प ड्यूटी देना पड़ता है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी महिलाओं को स्टैम्प ड्यूटी पर 1-2 फीसदी रियायत मिलता है। वैसे गुजरात में प्रॅपर्टी खरीदना महिलाओं के लिए सबसे फायदेमंद होगा। क्योंकि यहां पर महिलाओं को स्टैम्प ड्यूटी चुकानी ही नहीं पडती है।

No comments:

Post a Comment